Posts

बडी खबर~इनेलो बहुजन समाज पार्टी का हुआ गठबंधन

बडी खबर~इनेलो बहुजन समाज पार्टी का हुआ गठबंधन  आज जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के नेता  प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ओर 3 राज्यों के प्रभारी डॉक्टर मेघराज अम्बाला में कर रहे है बैठक । हरियाणा प्रभारी दयाचंद ओर नरेश सारवान  भी पहुँचे बैठक में । हरियाणा - पंजाब बॉर्डर पर एक होटल में चल रही है बैठक । कुछ ही देर में हरियाणा पंजाब ओर चंडीगढ़ के प्रभारी डॉक्टर मेघराज कर सकते है औपचारिक एलान...।

परीक्षा में नकल के 35 मामले किए दर्ज

परीक्षा में नकल के 35 मामले किए दर्ज भिवानी। प्रदेश भर में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 35 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खड़गटा, आईएएस के उड़नदस्ते द्वारा जिला चरखी दादरी के ग्रामीण एवं शहरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा नकल रहित एवं शांतिपूर्वक चल रही थी।  प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, सिरसा, सोनीपत एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 13 केस पकड़े गए। वहीं बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला झज्जर के परीक्षा केंद्रों में नकल के 2 केस पकड़े और अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 20 मामले दर्ज किए।

छात्रा ने की खुदकुशी - 2 टीचर गलत तरीके से छूते हैं

9वीं की छात्रा ने खुदकुशी की; कहा था- 2 टीचर गलत तरीके से छूते हैं, फेल करने की धमकी दी नोएडा. परीक्षा में कम नंबर आने पर स्कूल टीचर की प्रताड़ना से परेशान 9वीं की छात्रा इकिशा शाह (16) ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकिशा मयूर विहार स्थित एक नामी एल्कॉन स्कूल में पढ़ती थी। उसका परिवार नोएडा सेक्टर-52 में रहता है। उसके पिता राघव शाह प्रसिद्ध कथक डांसर और बिरजू महाराज के शिष्य हैं। परिजन का आरोप है कि छात्रा काफी समय से डिप्रेशन में थी। उसने कई बार शिकायत की थी कि दो टीचर उसे गंदे तरीके से टच करते हैं और शिकायत करने पर उन्होंने फेल करने की धमकी भी दी थी। आरोपी टीचरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पिता का आरोप- बेटी कहती थी दो टीचर अकेले में टच करते हैं, वे मुझे फेल कर देंगे - लड़की के पिता का आरोप है- ''बेटी मुझसे बोलती थी कि दो टीचर अकेले में मुझे टच करते हैं। दोनों मुझे फेल कर देंगे और ऐसे ही हुआ। मैं बोलता था- बेटा टीचर गुरु होते हैं। फिर भी उनसे थोड़ा दूर रहना। मेरी बेटी को सात नंबर दिए हैं। स्कूल का प्रिंसिपल भी बेटी से ठीक से बात नहीं करता था, जब उ...

कार - रोडवेज बस में भीषण टक्कर, पांच की मौत

Image
रोडवेज बस से टकराने से कार के परखच्चे उड़े, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हिसार। अग्रोहा के काजला मोड़ के पास दुर्जनपुर पुल पर बुधवार को कार और रोडवेज बस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 10 लोगों को चोटों आई हैं। घायलों को हिसार सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी देखा आंखे खुली की खुली रह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हिसार से अग्रोहा की ओर जा रही कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को पार कर हिसार से सिरसा जा रही रोडवेज बस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार लोगों के शरीर के अंग कटकर दूर जा गिरे। गाड़ी को देख हर कोई सन्न था और रोड पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था। रोडवेज बस चालक द्वारा एकदम ब्रेक लगाने के कारण बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद सूचना देने पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, मगर तब तक कार सवारों की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार मृतक की पहचान...

120 से अधिक कंपनियां करेंगी 10 हजार जॉब ऑफर, 12 हजार चुके हैं रजिस्ट्रेशन

नारनौंद हलके का कायाकल्प करेगा रोजगार मेला 120 से अधिक कंपनियां करेंगी 10 हजार जॉब ऑफर अब तक 12 हजार युवा करवा चुके हैं रजिस्ट्रेशन रिलायंस, फ्लिपकार्ट व हैवल्स जैसी विख्यात कंपनियों में मिलेंगे नौकरी के ऑफर हिसार, 18 मार्च। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के प्रयासों से 20 मार्च को माजरा प्याऊ की आईटीआई में लगने वाला रोजगार मेला हलका नारनौंद की आर्थिक उन्नति को पंख लगाने वाला साबित होगा। मेले में 120 से अधिक कंपनियों द्वारा 10 हजार नौकरियां ऑफर की जाएंगी। इतना ही नहीं, यह आयोजन कई बैंकों और कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्व: रोजगार के लिए आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध करवाने का मंच भी बनेगा। मेले के लिए युवाओं द्वारा करवाए गए पंजीकरण और उन्हें नौकरियां ऑफर करने वाली कंपनियों की संख्या को देखते हुए इसके हरियाणा के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। हो चुके 12 हजार रजिस्ट्रेशन : परम मित्र मानव निर्माण संस्थान खांडाखेड़ी के सौजन्य से आयोजित होने वाले रोजगार मेले का थीम है बढ़ेगा रोजगार-समृद्ध होगा घर-द्वार। इसके माध्यम से ह...

हरियाणा सरकार 33 हजार 889 पदों पर जल्दी भर्ती शुरू

सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं तो ये खुशखबरी पढ़ें और तैयारी में जुट जाएं। सुनहरा मौका मिलने जा रहा है, देखिए कहीं मौका छूट न जाए। हरियाणा सरकार ग्रुप डी के खाली चल रहे 33 हजार 889 पदों पर जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी भर्ती व सेवा शर्तें विधेयक 2018 के विधानसभा में पारित होने से इस श्रेणी में बड़े पैमाने पर भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। अभी तक इस श्रेणी के भर्ती संबंधी नियम व शर्तें हर विभाग में अलग-अलग थे, जिससे भर्ती प्रक्रिया को सिरे चढ़ाना आसान नहीं था। स्वीपर अथावा चौकीदार या स्वीपर कम चौकीदार को छोड़कर बाकि पदों के लिए अब शैक्षणिक योग्यता दसवीं कर दी गई है। साथ ही इंटरव्यू भी नहीं होगा। सरकार खिलाड़ियों को अधिक से अधिक नौकरी प्रदान करने के लिए डी श्रेणी की भर्तियों में दस प्रतिशत होरिजेंटल आरक्षण प्रदान करेगी। अभी तक यह तीन प्रतिशत था। इसके अलावा जिसके परिवार से सरकार नौकरी में कोई नहीं है, उसे पांच अतिरिक्त अंक, विमुख व टपरीवास जातियों को भी पांच अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। एक वर्ष के अनुभव के लिए आधा अंक की भी गणना की जाएगी और यह अधिकतम आ...

भाजपा को एक और सहयोगी दल ने दिखाए बगावती तेवर

 भाजपा को एक और सहयोगी दल ने दिखाए बगावती तेवर राज्यसभा चुनाव  लग सकता है झटका नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा को चारों खाने चित्त कर दिया तो वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने खेल बिगाड़ दिया। इस हार के बाद भाजपा आगामी 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में परचम लहराने की फिराक में है लेकिन चुनाव से पहले ही भाजपा को झटका लग सकता है। दरअसल, बीते साल भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के चार विधायक आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा ने अपने 9 उम्मीदवार खड़े किए हैं जिसमें से 8 पर पार्टी आश्वत है। वहीं 2 सीटों पर सपा-बसपा जीत के लिए आश्वत हैं। जिस 9वें कैंडिडेट को पार्टी ने खड़ा किया है उसकी जीत और हार अब सुभासपा के विधायकों के मतों से तय होगी। हालांकि 9वीं सीट पर सुभासपा भाजपा को समर्थन करेगी या नहीं इस पर पार्टी ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। योगी सरकार में मंत्री...