Posts

Showing posts with the label 33 हजार 889 पदों पर जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू

हरियाणा सरकार 33 हजार 889 पदों पर जल्दी भर्ती शुरू

सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं तो ये खुशखबरी पढ़ें और तैयारी में जुट जाएं। सुनहरा मौका मिलने जा रहा है, देखिए कहीं मौका छूट न जाए। हरियाणा सरकार ग्रुप डी के खाली चल रहे 33 हजार 889 पदों पर जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी भर्ती व सेवा शर्तें विधेयक 2018 के विधानसभा में पारित होने से इस श्रेणी में बड़े पैमाने पर भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। अभी तक इस श्रेणी के भर्ती संबंधी नियम व शर्तें हर विभाग में अलग-अलग थे, जिससे भर्ती प्रक्रिया को सिरे चढ़ाना आसान नहीं था। स्वीपर अथावा चौकीदार या स्वीपर कम चौकीदार को छोड़कर बाकि पदों के लिए अब शैक्षणिक योग्यता दसवीं कर दी गई है। साथ ही इंटरव्यू भी नहीं होगा। सरकार खिलाड़ियों को अधिक से अधिक नौकरी प्रदान करने के लिए डी श्रेणी की भर्तियों में दस प्रतिशत होरिजेंटल आरक्षण प्रदान करेगी। अभी तक यह तीन प्रतिशत था। इसके अलावा जिसके परिवार से सरकार नौकरी में कोई नहीं है, उसे पांच अतिरिक्त अंक, विमुख व टपरीवास जातियों को भी पांच अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। एक वर्ष के अनुभव के लिए आधा अंक की भी गणना की जाएगी और यह अधिकतम आ...