Posts

Showing posts with the label कार - रोडवेज बस में भीषण टक्कर

कार - रोडवेज बस में भीषण टक्कर, पांच की मौत

Image
रोडवेज बस से टकराने से कार के परखच्चे उड़े, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हिसार। अग्रोहा के काजला मोड़ के पास दुर्जनपुर पुल पर बुधवार को कार और रोडवेज बस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 10 लोगों को चोटों आई हैं। घायलों को हिसार सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी देखा आंखे खुली की खुली रह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हिसार से अग्रोहा की ओर जा रही कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को पार कर हिसार से सिरसा जा रही रोडवेज बस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार लोगों के शरीर के अंग कटकर दूर जा गिरे। गाड़ी को देख हर कोई सन्न था और रोड पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था। रोडवेज बस चालक द्वारा एकदम ब्रेक लगाने के कारण बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद सूचना देने पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, मगर तब तक कार सवारों की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार मृतक की पहचान...