पकड़ा गया 2 साल से AIIMS में घूम रहा था मुन्नाभाई डॉक्टर
2 साल से AIIMS में घूम रहा था फर्जी डॉक्टर, मरीजों से ऐंठता था पैसे पुनीत शर्मा [Edited By: राहुल सिंह] देश के जाने-माने एम्स हॉस्पिटल में एक बार फिर एक मुन्नाभाई डॉक्टर पकड़ा गया है. फर्जी डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज किया करता था. मरीजों को जल्दी ठीक करने के बहाने यह उनसे मोटी रकम ऐंठता था. पुलिस फर्जी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है. गिरफ्त में आए फर्जी डॉक्टर का नाम रितिज त्रिपाठी है. एम्स अस्पताल प्रशासन ने आरोपी फर्जी डॉक्टर का भंडा फोड़ते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक, रितिज हर रोज डॉक्टर के कपड़ों में एम्स जाता था. इतना ही नहीं, वह इमरजेंसी में आए मरीजों के इलाज का ढोंग भी करता था. मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए आरोपी काफी वक्त से मरीजों से मोटी रकम ऐंठ रहा था . शुक्रवार को एम्स के एक सीनियर डॉक्टर को रितिज पर शक हुआ. उन्होंने रितिज से उसका आई कार्ड मांगा और फिर पूरा मामला साफ हो गया. एम्स सिक्योरिटी स्टाफ ने रितिज को पकड़कर हौजखास थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले दो साल स...