600 अयोग्य मुन्नाभाईयों को बनाया एमबीबीएस
यूपी में भी व्यापम: 2 लाख में बना देते थे MBBS, बदल देते थे आंसरशीट मेरठ, 18 मार्च 2018, अपडेटेड 13:50 IST मेरठ में व्यापमं की तर्ज पर मुन्नाभाइयों को एमबीबीएस बनाए जाने का गोरखधंधा सामने आया है. STF ने मोटी रकम लेकर एमबीबीएस पास कराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरोह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में चलने वाले एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाता था. एसटीएफ के मुताबिक, यह गिरोह एमबीबीएस पास कराने का प्रत्येक अभ्यर्थी से 1.5 से 2 लाख रुपये वसूलता था. एसटीएफ ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र कविराज है. कविराज के पास से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के दो आंसरशीट मिले हैं. कविराज के अलावा हरियाणा का रहने वाला संदीप भी गिरोह का अहम सदस्य बताया जा रहा है, जो एक्सपर्ट्स की मदद से ब्लैंक आंसरशीट में सही उत्तर लिखवाने का काम करता था. गिरोह के अन्य गिरफ्तार सदस्यों की पहचान पवन और कपिल के रूप में हुई है. 600 अयोग्य मुन्नाभाईयों को बनाया एमबीबीएस एसटीएफ के मुताबिक, यह गिरोह 2014 से ही सक्रिय है. इस दौरान गि...