Posts

Showing posts with the label कर ली खुदकुशी

रेप केस में फंसा रहे थे पुलिस वाले, कर ली खुदकुशी

Image
रेप केस में फंसा रहे थे पुलिस वाले, कर ली खुदकुशी पानीपत, 18 मार्च 2018,  हरियाणा के पानीपत में पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक के भाई ने पुलिस पर पैसे की उगाही का आरोपी भी लगाया है. परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना पानीपत के भापरा गांव की है. यहां कथित तौर पर पुलिस द्वारा रेप केस में फंसाए जाने और प्रताड़ित किए जाने से आजिज आकर 35 वर्षीय सुनील ने जहर खाकर जान दे दी. परिजनों ने आनन-फानन में सुनील को पार्क हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई आशीष ने बताया कि 14 मार्च को सुनील के खेत में एक अनजान युवक और एक युवती चले आए थे. जिसके बाद सुनील ने 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस युवक-युवती को पकड़कर अपने साथ ले गई. लेकिन अगले ही दिन तीन पुलिस वाले किसी निजी गाड़ी में सुनील के घर पहुंचे. पुलिसकर्मी सुनील को ...