Posts

Showing posts with the label दंगा भड़का कर पतली गली से निकला बाबा

दंगा भड़का कर पतली गली से निकला बाबा, ग्रामीणों में दहशत

Image
दंगा भड़का कर पतली गली से निकला बाबा, ग्रामीणों में दहशत सुनील कोहाड़, नारनौंद : लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ शांति व भाईचारे का पाठ पढ़ाने वाले बाबा ने गांव कोथ कलां व डेरे की छवि को कलंकित करने का काम किया है। क्योंकि बाबा की गद्दी की चाहत से गांव कोथ कलां व कोथ खुर्द के ग्रामीण दो पक्षों में बंट गए और बुधवार को बाबा की करतुतों से दंगा इतना भड़का की बृहस्पतिवार को गांव की गलियां तो सुनसान दिखाई दी साथ ही डेरे में भी एका दुका ही श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचा। क्योंकि दंगें के बाद गांव व डेरे को पुलिस छावनी में तब्दील किया हुआ है। दंगें के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले काफी समय से डेरों के बाबा विवादों में रहे हैं। करीब सात महीने पहले सिरसा डेरे के बाबा की वजह से प्रदेश में हिंसा भड़की थी। जिसका डर आज तक भी लोगों के दिलो दिमाग में बैठा हुआ है और डेरों के नाम से लोगों का विश्वास उठने लगा है। गांव कोथ कलां के दादा कालापीर की कई पीढिय़ों से लोगों की आस्था रही है और यहां के डेरा प्रमुख को लोग पीर की उपाधि देते हैं। डेरे के पूर्व पीर नंदाईनाथ का स्वर्गवा...