Posts

Showing posts with the label डेरा विवाद में पूर्व सरपंचों सहित तीन का रिमांड

डेरा विवाद में पूर्व सरपंचों सहित तीन का रिमांड

Image
डेरा विवाद में अब तक 37 गिरफ्तार, पूर्व सरपंचों सहित तीन का रिमांड, दर्जनों हिरासत में डेरा विवाद में पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के पदाधिकारी सहित 38 गिरफ्तार, 150 से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज नारनौंद : गांव कोथ कलां में दादा कालापीर डेरे में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने 38 नामजद युवकों सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डेरे की गद्दी पर कब्जा जमाए बैठे बाबा भजनाईनाथ व पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के किसान सैल के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। वहीं दंगा भड़काने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया। गांव में स्थिति तनाव पूर्ण है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं मामले का मुख्यआरोपी बाबा भजनाईनाथ पुलिस की गिरफ्त से फरार है। डेरे की गद्दी के विवाद को लेकर बुधवार की शाम को 6 बजे बाबा भजनाई नाथ के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थराव करके हमला बोल दिया था। जिसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। देर रात तक गांव में मामला तनाव पूर्ण रहा...