Posts

Showing posts with the label पुलिस का लेगें सहयोग

डेरा प्रकरण भाईचारे की डगर पर बारह खाप, पुलिस का लेगें सहयोग

Image
डेरा प्रकरण भाईचारे की डगर पर बारह खाप, पुलिस का लेगें सहयोग सुनील , नारनौंद : कोथ कलां में डेरे की गद्दी को लेकर हुए विवाद के बाद गांव में शांति का माहौल है। हर किसी को इस घटना का मलाल है और अब बारह खाप इस विवाद को खत्म करने के लिए गांव में भाईचारे का माहौल पैदा करने के लिए लोगों से मिलकर उनकी सहमति ले रही है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से आज भी गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालु दादा कालापीर के डेरे में माथा टेककर ये दुआ कर रहे हैं कि गांव में एक बार फिर से सभी का भाईचारा कायम हो। वहीं डेरे के पीर महंत शुक्राईनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि वो गांव में भाईचारा बनाकर शांति व्यवस्था को कायम रखें। 14 मार्च को दादा कालापीर डेरे में आयोजित मेल के बाद गांव में पुलिस व ग्रामीणों की हिंसक झड़प हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने 37 नामजद सहित 150 लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। झगड़े के बाद गांव में तनाव पूर्ण स्थिति हो गई थी। लेकिन अब धीरे धीरे गांव में तनाव कम हो रहा है। बारह खाप की तरफ से दोनों गांव में भाईचारा बनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। वो भाईचा...