Posts

Showing posts with the label दलेर मेहंदी दोषी करार

दलेर मेहंदी दोषी करार, अदालत ने सुनाई दो साल की सजा

मानव तस्करी के आरोप में दलेर मेहंदी दोषी करार, अदालत ने सुनाई दो साल की सजा India.com 16 Mar. 2018 14:09 दलेर पर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप है. पटियाला। पंजाब में पटियाला की अदालत ने जाने माने गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी मामले में दोषी करार दिया है. अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है. मामला साल 2003 का है. इस मामले में 15 साल बाद ये फैसला आया है. दलेर को आपराधिक साजिश में दोषी करार दिया गया है. दलेर पर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप है. इस संबंध में दलेर के खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे.। अदालत के फैसले के तुरंत बाद दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया. पहला मामला साल 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था. ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे. आरोप था कि दलेर अपनी म्यूजिक टीम के साथ लोगों को विदेश भेजते थे और इसके बदले में मोटी रकम लेते थे. प्रोग्राम के बाद इन लोगों को वहीं छोड़ दिया जाता था.। 2003 में पटियाला पुलिस ने जानकारी के आधार पर दलेर के भाई शमशेर मेहंदी को गिरफ्तार किया था. इनके अलावा दो और लोग मामले में आरोपी थी. लेकिन तब आश्चर्यज...