Posts

Showing posts with the label 12 हजार चुके हैं रजिस्ट्रेशन

120 से अधिक कंपनियां करेंगी 10 हजार जॉब ऑफर, 12 हजार चुके हैं रजिस्ट्रेशन

नारनौंद हलके का कायाकल्प करेगा रोजगार मेला 120 से अधिक कंपनियां करेंगी 10 हजार जॉब ऑफर अब तक 12 हजार युवा करवा चुके हैं रजिस्ट्रेशन रिलायंस, फ्लिपकार्ट व हैवल्स जैसी विख्यात कंपनियों में मिलेंगे नौकरी के ऑफर हिसार, 18 मार्च। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के प्रयासों से 20 मार्च को माजरा प्याऊ की आईटीआई में लगने वाला रोजगार मेला हलका नारनौंद की आर्थिक उन्नति को पंख लगाने वाला साबित होगा। मेले में 120 से अधिक कंपनियों द्वारा 10 हजार नौकरियां ऑफर की जाएंगी। इतना ही नहीं, यह आयोजन कई बैंकों और कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्व: रोजगार के लिए आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध करवाने का मंच भी बनेगा। मेले के लिए युवाओं द्वारा करवाए गए पंजीकरण और उन्हें नौकरियां ऑफर करने वाली कंपनियों की संख्या को देखते हुए इसके हरियाणा के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। हो चुके 12 हजार रजिस्ट्रेशन : परम मित्र मानव निर्माण संस्थान खांडाखेड़ी के सौजन्य से आयोजित होने वाले रोजगार मेले का थीम है बढ़ेगा रोजगार-समृद्ध होगा घर-द्वार। इसके माध्यम से ह...