Posts

Showing posts with the label भाजपा को एक और सहयोगी दल ने दिखाए बगावती तेवर

भाजपा को एक और सहयोगी दल ने दिखाए बगावती तेवर

 भाजपा को एक और सहयोगी दल ने दिखाए बगावती तेवर राज्यसभा चुनाव  लग सकता है झटका नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा को चारों खाने चित्त कर दिया तो वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने खेल बिगाड़ दिया। इस हार के बाद भाजपा आगामी 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में परचम लहराने की फिराक में है लेकिन चुनाव से पहले ही भाजपा को झटका लग सकता है। दरअसल, बीते साल भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के चार विधायक आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा ने अपने 9 उम्मीदवार खड़े किए हैं जिसमें से 8 पर पार्टी आश्वत है। वहीं 2 सीटों पर सपा-बसपा जीत के लिए आश्वत हैं। जिस 9वें कैंडिडेट को पार्टी ने खड़ा किया है उसकी जीत और हार अब सुभासपा के विधायकों के मतों से तय होगी। हालांकि 9वीं सीट पर सुभासपा भाजपा को समर्थन करेगी या नहीं इस पर पार्टी ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। योगी सरकार में मंत्री...