डेरा प्रकरण भाईचारे की डगर पर बारह खाप, पुलिस का लेगें सहयोग

डेरा प्रकरण
भाईचारे की डगर पर बारह खाप, पुलिस का लेगें सहयोग


सुनील , नारनौंद :
कोथ कलां में डेरे की गद्दी को लेकर हुए विवाद के बाद गांव में शांति का माहौल है। हर किसी को इस घटना का मलाल है और अब बारह खाप इस विवाद को खत्म करने के लिए गांव में भाईचारे का माहौल पैदा करने के लिए लोगों से मिलकर उनकी सहमति ले रही है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से आज भी गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालु दादा कालापीर के डेरे में माथा टेककर ये दुआ कर रहे हैं कि गांव में एक बार फिर से सभी का भाईचारा कायम हो। वहीं डेरे के पीर महंत शुक्राईनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि वो गांव में भाईचारा बनाकर शांति व्यवस्था को कायम रखें।
14 मार्च को दादा कालापीर डेरे में आयोजित मेल के बाद गांव में पुलिस व ग्रामीणों की हिंसक झड़प हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने 37 नामजद सहित 150 लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। झगड़े के बाद गांव में तनाव पूर्ण स्थिति हो गई थी। लेकिन अब धीरे धीरे गांव में तनाव कम हो रहा है। बारह खाप की तरफ से दोनों गांव में भाईचारा बनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। वो भाईचारे के साथ रहें। खाप की इस मुहिम में लोग जुड़ रहे हैं और वो युवाओं को शांति बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। ग्रामीण जल्द ही पुलिस प्रशासन से भी मिलकर गुहार लगाएगें कि इस मामले में अब किसी को परेशान ना करें। गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए डेरे के चारों तरफ आज भी भारी पुलिस बल तैनात है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद गांव की गलियों में रोनक लौट आई है और ग्रामीण डेरे में माथा टेक कर प्रार्थना कर रहे हैं कि इस गांव में टूटा हुआ भाईचारा एक बार फिर से कायम हो सके।
बॉक्स
बारह खाप के प्रधान सुरेश कोथ ने बताया कि खाप के मौजिज लोग गांव के लोगों से मिलकर भाईचारा बनाने की अपील कर रहे हैं। अब गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।
बॉक्स
खाप के उपप्रधान सतबीर सिंह ने बताया कि डेरे के महंत से मिलकर गुहार लगाई है कि वो गांव में भाईचारा बनाने में अपना योगदान दें और प्रशासन से भी अनुरोध किया गया है कि वो इस मामले में अन्य लोगों को गिरफ्तार ना करे।
बॉक्स
इस संबंध में थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि अब गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है। ग्रामीण समझौते की राह पर चले हुए हैं। उसमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

खेड़ी जालब से एक करोड़ रुपये की स्मैक सहित एक काबू

रेप केस में फंसा रहे थे पुलिस वाले, कर ली खुदकुशी