खेड़ी जालब से एक करोड़ रुपये की स्मैक सहित एक काबू

खेड़ी जालब से एक करोड़ रुपये की स्मैक सहित एक काबू

नारनौंद :
पुलिस ने खेड़ी चौपटा पर छापा मारकर एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपयों की स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में बड़े गिरोह में शामिल लोगों का खुलासा हो सकता है। पुलिस नशे पर नकेल कसने के लिए गस्त को ओर बढ़ाकर नशे पर पूर्ण रूप से लगाम कसेगी।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव खेड़ी जालब के पास से एक व्यक्ति एक किलो स्मैक लेकर जाएगा। तो पुलिस की स्पेशल स्टाप टीम के इंचार्ज प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शनिवार को खेड़ी चौपटा पर अपनी गस्त बढ़ा दी और एक व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो स्मैक बरामद की। आरोपित की पहचान खेड़ी जालब निवासी जोगिन्द्र उर्फ जोगा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में जोगिन्द्र ने बताया कि वो ये स्मैक गांव खेड़ी जालब के ही सुभाष से खरीदकर लाया था और अब वो इस स्मैक को अलग अलग हिस्सों में बांटकर सप्लाई करना था। पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इससे नशे का कारोबार करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
बॉक्स
डीएसपी जोगिन्द्र राठी ने बताया कि नशे पर पूर्ण रूप से अंंकुश लगाने के लिए पुलिस कड़े प्रयास कर रही है। खेड़ी जालब से एक किलो स्मैक बरामद की है। जोकि पुलिस की बड़ी सफलता है। नशे को पूर्ण रूप से मिटाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

रेप केस में फंसा रहे थे पुलिस वाले, कर ली खुदकुशी

डेरा प्रकरण भाईचारे की डगर पर बारह खाप, पुलिस का लेगें सहयोग